झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र का अनशन शुरू
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मुख्य मांगों में TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराना और धांधली के दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे सरकार को घुटनों पर लाकर ही दम लेंगे।