झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ढेर, दर्ज थे 60 से ज्यादा केस
साहिबगंज जेल से धनबाद मंडल कारा ले जाए जाते समय कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। सुजीत सिन्हा पर हत्या, जबरन वसूली, आगजनी और धमकी देने जैसे 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।