झारखंड परीक्षा घोटाले का मुख्य आरोपी अभय तिवारी किन 12 परीक्षाओं में हुआ था सफल?
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने के मुख्य आरोपी माने जा रहे अभय तिवारी ने पिछले 13 सालों के दौरान कुल 12 सरकारी परीक्षाएं पास की थीं। इन परीक्षाओं में पुलिस सब-इंस्पेक्टर, नेवी भर्ती (SSR), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में असिस्टेंट, IRB कॉन्स्टेबल और CRPF हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा, उसने JSSC की PGT और CGL के साथ-साथ JPSC की ACF, FRO, FSO और संयुक्त सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की थीं।