झांसी: रक्षाबंधन पर बेतवा नदी में नहाने उतरे छात्र को मगरमच्छ ने बनाया शिकार
हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्षाबंधन के मौके पर बेतवा नदी में नहाने गए एक छात्र को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। ढिकौली गांव में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।