जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, गुजरात एटीएस ने जारी की तस्वीरें
गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ संबंध रखने के आरोप में 8 लोगों को पकड़ा है। इन गिरफ्तारियों को गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से अंजाम दिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के नाम अहमद, इब्राहिम, मुदस्सिर, ज़कारिया दुर्रानी, मुफ्ती फौजान, मोहम्मद अमीन शेरा, मोहम्मद अब्दुल और बिलाल मोहम्मद हैं। एटीएस ने इन सभी आरोपियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं।