जेल में 4 महीने बिताने वालीं संदीपा विर्क का खुलासा, कहा- दिन में 3 बार होती थी नग्न जांच
मनी लॉन्डरिंग केस में 4 महीने तक जेल में रहीं अभिनेत्री संदीपा विर्क ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने दावा किया कि जेल के भीतर उन्हें कम से कम 27 बार निर्वस्त्र करके तलाशी ली गई। संदीपा ने बताया, 'वे कई लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च डालकर चेक करते थे, और अगर स्तन बड़े होते तो उन्हें उठाकर जांच की जाती थी। हर 14 दिन में जब हमें कोर्ट ले जाया जाता था, उस दौरान मुझे दिन में तीन बार नग्न करके तलाशी से गुजरना पड़ता था।'