जेब में रखा सैमसंग फोन फटा, पहले गर्म हुआ और फिर निकला धुआं: पीड़ित
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में सैमसंग का एक स्मार्टफोन जेब में फट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि फोन पहले काफी गर्म हो गया था और उसमें से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि वह उसे अपनी जेब से बाहर निकाल पाता, फोन में धमाका हो गया। इस हादसे में व्यक्ति के दोनों हाथ और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।