जेना ऑर्टेगा के दुबलेपन को देख फैंस हुए परेशान, शूटिंग के दौरान खाना-पीना छोड़ने का किया था खुलासा
'वेडनेसडे' स्टार जेना ऑर्टेगा की नई तस्वीरों में उन्हें काफी पतला देखकर उनके प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर फिक्र जाहिर की है। 23 साल की अभिनेत्री ने एक बातचीत के दौरान साझा किया कि बचपन में अक्सर ऐसा होता था कि वे शूटिंग के दौरान घंटों तक कुछ भी नहीं खाती-पीती थीं। हालांकि, उन्होंने अपने मौजूदा वजन कम होने के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है।