जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी: सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी हिरासत में

झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर पुलिस के बैरिकेड्स को गिरा दिया। वहीं, सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

by shortkt.com
3 hours ago
जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी: सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी हिरासत में | ShortKT