जून महीने में किन चीजों के दाम बढ़े और कौन सी चीजें सस्ती हुईं?
भारत में खुदरा महंगाई दर जून के महीने में बढ़कर 4.38% दर्ज की गई। खाद्य महंगाई दर 5.32% रही, जिसके चलते टमाटर, अदरक, किशमिश, फूलगोभी, लौकी, अरहर दाल, चांदी के गहने और सोने-हीरे-प्लैटिनम के आभूषणों की कीमतें काफी बढ़ गईं। दूसरी ओर, जून में आलू, हरी मटर, जीरा, कार, दोपहिया वाहन, एलपीजी सिलेंडर और एयर कंडीशनर के दाम में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली।