जूनागढ़: रेत से लदा डंपर कार पर पलटा, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
गुजरात के जूनागढ़ में हाईवे के पास खड़ी एक कार पर रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कार में मौजूद दोनों लोग सुरक्षित बच गए। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि डंपर को अपनी तरफ आता देख कार के पास खड़े दोनों व्यक्ति तुरंत वहां से हट गए थे। इसके बाद डंपर का पूरा रेत कार के ऊपर जा गिरा।