जुलाई में FPI की भारतीय बाजार में वापसी, ₹15,157 करोड़ के शेयरों की खरीदारी
लगातार चार महीनों की बिकवाली के बाद, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में फिर से निवेश शुरू किया है। इस महीने अब तक उन्होंने ₹15,157 करोड़ से अधिक के शेयर खरीदे हैं। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड के डेटा के मुताबिक, इससे पहले FPI ने जून में ₹49,340 करोड़, मई में ₹32,963 करोड़, अप्रैल में ₹60,847 करोड़ और मार्च में ₹1.17 लाख करोड़ की निकासी की थी।