जुलाई में आ सकता है डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा आईपीओ, ₹2035 करोड़ जुटाने की तैयारी
खबरों के अनुसार, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड जुलाई महीने में अपना ₹2035 करोड़ का आईपीओ पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह भारतीय डेयरी उद्योग का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू साबित हो सकता है। साल 1985 में दूध के व्यापार से शुरुआत करने वाली इस कंपनी को सेबी से अक्टूबर 2025 में आईपीओ लाने की अनुमति मिल गई थी।