जिस मशहूर राखी गीत ने सबको भावुक किया, उसके लेखक की लिवर खराब होने से हुई थी मौत
वर्ष 1959 की फिल्म 'छोटी बहन' का गाना 'भैया मेरे राखी के बंधन...' आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस गीत को शैलेंद्र (शंकरदास केसरीलाल) ने लिखा था, जो 'प्यार हुआ इकरार हुआ' और 'आवारा हूं' जैसे कई सदाबहार गानों के रचनाकार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक तंगी और अपनों का साथ न मिलने के कारण शैलेंद्र काफी टूट गए थे और उन्होंने अत्यधिक शराब पीना शुरू कर दिया था, जिसके बाद लिवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हो गया।