जियो फाइनेंशियल के मुनाफे में भारी उछाल, शेयरों में आई जबरदस्त तेजी
मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ के पहले तिमाही के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 5% से ज्यादा की बढ़त देखी गई, जिसके बाद शेयर ₹249.90 के स्तर पर पहुंच गए। पहली तिमाही में कंपनी का कुल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 155% बढ़कर ₹830 करोड़ हो गया है। वहीं, परिचालन से प्राप्त राजस्व में भी सालाना आधार पर 227% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह ₹2,004 करोड़ पर पहुंच गया है।