जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति पर पहली प्रतिक्रिया: इसे माना प्रभु राम का आशीर्वाद
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पहले सीईओ, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने अपनी इस नई जिम्मेदारी को प्रभु राम का आशीर्वाद करार दिया है। अपनी पहली टिप्पणी में उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान राम की कृपा से मंदिर और उनके भक्तों की सेवा करने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय वायुसेना में 43 साल तक सेवाएं देने वाले मिश्र 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं।