जापान में बनेगी दूसरी राजधानी, इन तीन शहरों के बीच है मुकाबला
जापान की संसद ने टोक्यो के विकल्प के तौर पर एक दूसरी राजधानी स्थापित करने के लिए कानून को मंजूरी दे दी है। इस दौड़ में ओसाका, फुकुओका और आइची जैसे शहरों के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर टोक्यो में कभी कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आती है, तो भी देश का कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे। दरअसल, टोक्यो में भविष्य में भूकंप आने का खतरा बना हुआ है।