जापान भूकंप: पुल पर डगमगाया ट्रक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
जापान के कुमामोतो इलाके में आए भूकंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक पुल के ऊपर हिलता हुआ नजर आ रहा है। गनीमत रही कि ट्रक में लदी लकड़ियां बेहद संतुलित तरीके से रखी गई थीं, जिससे गाड़ी का संतुलन बना रहा। इस वजह से ट्रक पलटने से बच गया और कोई बड़ा हादसा या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।