जापान ने भारत के साथ होने वाले T20I के लिए टीम चुनी, केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कमान

जापान क्रिकेट ने 22 सितंबर को सानो में भारत के विरुद्ध खेले जाने वाले ऐतिहासिक T20I मैच के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की बागडोर केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग के हाथों में होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह दोनों देशों के बीच होने वाला पहला मुकाबला है। भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस मैच का आयोजन किया जा रहा है।

by shortkt.com
3 hours ago
जापान ने भारत के साथ होने वाले T20I के लिए टीम चुनी, केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कमान | ShortKT