जापान: तनाव कम करने के लिए 258 करोड़ की शॉपिंग कर ऑर्डर कैंसल करने वाली महिला गिरफ्तार

जापान के टोक्यो में 32 साल की एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर तनाव मिटाने के नाम पर 258 करोड़ रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने और फिर उन सभी ऑर्डर्स को रद्द करने का इल्जाम है। यह हरकत उसने करीब दो साल तक जारी रखी, जिसके दौरान उसने 2,000 से ज्यादा ऑर्डर्स कैंसल किए। इस वजह से कंपनी को लगभग 45 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। महिला ने इन ऑर्डर्स को बुक करने के लिए 230 से अधिक फर्जी अकाउंट्स का सहारा लिया था।

by shortkt.com
4 hours ago
जापान: तनाव कम करने के लिए 258 करोड़ की शॉपिंग कर ऑर्डर कैंसल करने वाली महिला गिरफ्तार | ShortKT