जापान: तनाव कम करने के लिए महिलाओं के कपड़े चुराने वाला शख्स गिरफ्तार
टोक्यो पुलिस ने एक 34 साल के व्यक्ति को पकड़ा है जो घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरवियर चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी एक कंपनी में काम करता है और उन घरों को अपना निशाना बनाता था जिनके दरवाजे खुले होते थे। मई के महीने में उसने महिलाओं के 8 अंडरगार्मेंट्स चुराए थे। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह अपनी यौन इच्छाओं को शांत करने और मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए ऐसा करता था।