जापान: झगड़े के बाद रूममेट ने महिला के होंठ सिल दिए, दुकान पर लिखकर मांगी जान की भीख

जापान के इबाराकी प्रांत में एक 49 वर्षीय महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपसी विवाद के चलते उसकी रूममेट ने सुई-धागे से उसके होंठ सिल दिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी तरह जान बचाकर पीड़िता पास की एक दुकान तक पहुंची और कागज पर लिखकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित बचाया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
5 hours ago
जापान: झगड़े के बाद रूममेट ने महिला के होंठ सिल दिए, दुकान पर लिखकर मांगी जान की भीख | ShortKT