जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार को तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक विदेश दौरा है। गुरुवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-जापान के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनकी चर्चा का मुख्य केंद्र ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय होंगे।