जापान की अमेरिका को नसीहत: मारियो और पोकेमॉन के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान ने अमेरिकी प्रशासन से आग्रह किया है कि वे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जापानी गेम्स और एनीमे का उपयोग करने से पहले दोबारा सोचें। इन पोस्ट्स में निंटेंडो, नारुतो, मारियो और पोकेमॉन जैसे मशहूर किरदारों के मीम्स का इस्तेमाल किया गया है। जापान का तर्क है कि इस तरह के कंटेंट से इन फ्रेंचाइजी और उनके मालिकों की छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।