जानिए भारत के सबसे महंगे स्कूल और उसकी KG फीस के बारे में
मुंबई स्थित 'अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे' को देश का सबसे महंगा शैक्षणिक संस्थान माना जाता है, जहाँ सालाना फीस ₹14.48 लाख से लेकर ₹32.30 लाख तक है। वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार, यहाँ प्री-किंडरगार्टन की फीस $15,250 यानी करीब ₹14.48 लाख थी, जबकि किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के लिए यह शुल्क $31,450 यानी लगभग ₹29.86 लाख था। इसके अलावा, सत्र 2020-21 में स्कूल ने एक बार के रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर $1,000 लिए थे।