जांजगीर-चांपा: हेडमास्टर ने स्कूल में की अश्लील हरकत, बच्चों के सामने पैंट उतारकर किया पेशाब

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में बच्चों के सामने ही अपनी पैंट उतार दी और पेशाब किया। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को अपने पास बुलाकर उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास भी किया। जब इस घटना की जानकारी मिलने पर अभिभावक स्कूल पहुंचे, तो कौशिक अपनी कुर्सी पर अर्धनग्न अवस्था में पाए गए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
6 hours ago
जांजगीर-चांपा: हेडमास्टर ने स्कूल में की अश्लील हरकत, बच्चों के सामने पैंट उतारकर किया पेशाब | ShortKT