ज़ोमैटो बिल का स्क्रीनशॉट वायरल: ₹379 के खाने पर ₹744 का भारी-भरकम डिलीवरी चार्ज

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो के एक बिल की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बिल में ₹379 के खाने के ऑर्डर के लिए ₹744 का डिलीवरी शुल्क लगाया गया है। सभी शुल्कों को जोड़ने के बाद बिल की कुल राशि ₹1166 हो गई है। इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए एक यूजर ने तंज कसा कि, "क्या खाना फ्लाइट से डिलीवर किया जाएगा?" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस बिल की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे एडिटेड बताया है।

by shortkt.com
6 hours ago
ज़ोमैटो बिल का स्क्रीनशॉट वायरल: ₹379 के खाने पर ₹744 का भारी-भरकम डिलीवरी चार्ज | ShortKT