ज़िम्बाब्वे के शख्स ने बताया, कैसे भारत ने 7 वजहों से उनकी लाइफ 'बदल' दी
ज़िम्बाब्वे के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर कलुंबा म्वाले ने एक वीडियो के जरिए भारत की सुविधाओं की जमकर सराहना की है। उन्होंने मज़ाक-मज़ाक में कहा कि भारत ने 7 अलग-अलग तरीकों से उनकी ज़िंदगी 'बर्बाद' कर दी है। उन्होंने जिन चीजों का जिक्र किया उनमें यूपीआई पेमेंट सिस्टम, सस्ते ऑटो, घर तक खाना पहुँचाने की सुविधा, आसानी से मिलने वाले कामगार, शाकाहारी खाने के ढेरों विकल्प, एमआरपी और हर गली-मोहल्ले में मौजूद दुकानें शामिल हैं।