जर्सी विवाद पर हॉकी इंडिया की सफाई, कहा- तकनीकी कारणों से सोच-समझकर चुना गया केसरिया रंग
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की पोशाक का रंग बदलने को लेकर खड़े हुए विवाद पर हॉकी इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संस्था ने एक बयान जारी कर कहा, "यह देखा गया कि नीली जर्सी नीले रंग की एस्ट्रो टर्फ (मैदान की सतह) के साथ घुल-मिल जाती थी...अच्छी तरह सोच विचार के बाद केसरिया रंग को चुना गया।"