जयपुर में ₹5.50 लाख में 45 छात्रों को नकल कराने की डील का खुलासा, छात्रों ने किया हंगामा
जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज में पैरामेडिकल परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं के एक कॉलेज के 45 छात्रों को इसी परीक्षा केंद्र पर नकल कराकर पास कराने के लिए कुल ₹5.50 लाख का समझौता किया गया था। यह पूरा मामला सामने आते ही छात्र भड़क उठे और उन्होंने तोड़फोड़ की।