जयपुर: मां की हत्या के लिए ₹7 लाख देने वाली आयुषी पर पिता को भी मारने का आरोप
जयपुर में अपनी मां की हत्या के लिए ₹7 लाख की सुपारी देने वाली आयुषी पर अब 2025 में अपने पिता की जान लेने का भी आरोप लगा है। उसके मामा ने पुलिस को बताया कि आयुषी ने अपने बीमार पिता को तीन महीने तक सबसे छिपाकर रखा था, जिसके बाद 90% अंग काम करना बंद कर गए और उनकी मृत्यु हो गई। मामा के अनुसार, आयुषी ने अपनी मां को धमकाते हुए कहा था कि जब उसने पिता की फूड पाइप हटाकर उन्हें मार दिया, तो मां की क्या बिसात है।