जयपुर: बहन से मिलने अस्पताल गई महिला पर गिरा पंखा, 15 टांके आए

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक महिला के ऊपर छत का पंखा आ गिरा। वह वहां अपनी बहन का हाल जानने गई थी। इस दुर्घटना में महिला के सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते उसे 15 टांके लगाने पड़े। फिलहाल, उसे उसी वॉर्ड में भर्ती किया गया है जहां उसकी बहन का इलाज चल रहा है। वहीं, परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

by shortkt.com
4 hours ago
जयपुर: बहन से मिलने अस्पताल गई महिला पर गिरा पंखा, 15 टांके आए | ShortKT