जयपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मारा, मौत तक घुमाती रही
जयपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि महिला ने अपने पति को जूस में सल्फास मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले जाने के बजाय अपने प्रेमी के साथ बाइक पर तब तक घुमाती रही जब तक उसकी जान नहीं चली गई। वारदात के बाद महिला ने खूब नाटक किया, वह रोती-बिलखती रही और बाद में पति की अस्थियां लेकर हरिद्वार भी गई थी।