जम्मू-कश्मीर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन, 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

जम्मू-कश्मीर में पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 से 10 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 41 अलग-अलग देशों की 135 फिल्मों को दिखाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस फेस्टिवल के लिए 90 देशों से कुल 1,100 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली थीं। इस आयोजन की जिम्मेदारी डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन ऐंड पब्लिक रिलेशन संभाल रहा है।

by shortkt.com
3 hours ago
जम्मू-कश्मीर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन, 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित | ShortKT