जम्मू-कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत के बयान को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर भारत का जवाब

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताने वाले बयान पर पाकिस्तान की ओर से आई प्रतिक्रियाओं को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे पाकिस्तान की हताशा करार देते हुए कहा कि वे इस पर और अधिक कुछ नहीं कहेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मामले में अपना विरोध जताने के लिए अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया था।

by shortkt.com
4 hours ago
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत के बयान को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर भारत का जवाब | ShortKT