जम्मू-कश्मीर: क्रिकेट मैच के दौरान 21 साल के खिलाड़ी की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा में सोमवार को एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर का निधन हो गया। खिलाड़ी अपना ओवर फेंकने के तुरंत बाद मैदान पर अचेत होकर गिर गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबरों के मुताबिक, इस क्रिकेटर की जान कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई है।

by shortkt.com
9 hours ago
जम्मू-कश्मीर: क्रिकेट मैच के दौरान 21 साल के खिलाड़ी की मौत | ShortKT