जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की दो बसें और एक कार आपस में टकराईं, 18 लोग घायल

सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पास अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल दो बसें और एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 18 तीर्थयात्री चोटिल हो गए। खबरों के मुताबिक, यह टक्कर एक बस का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से हुई। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

by shortkt.com
5 hours ago
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की दो बसें और एक कार आपस में टकराईं, 18 लोग घायल | ShortKT