जमुई: बिजली सुधारने के दौरान दुकानदार को लगा जोरदार करंट, मौत
जमुई के थाना चौक पर स्थित एक चप्पल की दुकान में मंगलवार को बिजली का कनेक्शन दुरुस्त करते वक्त करंट लगने से दुकानदार की जान चली गई। मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करके शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है।