जमशेदपुर: CNG भरवाते वक्त नोजल सिर पर लगने से व्यक्ति की मौत, घटना का वीडियो वायरल

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार रात एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी में गैस भरते समय अचानक पाइप निकल गया और उसका नोजल पास में खड़े एक व्यक्ति के सिर में जोर से जा लगा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नोजल लगने के बाद वह शख्स जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद गैस लीक होने से पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया।

by shortkt.com
5 hours ago
जमशेदपुर: CNG भरवाते वक्त नोजल सिर पर लगने से व्यक्ति की मौत, घटना का वीडियो वायरल | ShortKT