जब रक्षाबंधन पर जेल में संजय दत्त ने अपनी बहनों को दिया था भावुक कर देने वाला तोहफा
साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में जब संजय दत्त जेल में थे, तब 1994 में रक्षाबंधन के मौके पर उनकी बहनें प्रिया और नम्रता उनसे मिलने पहुंची थीं। 'मिस्टर ऐंड मिसेज़ दत्त-मेमोरीज़ ऑफ आर पैरेंट्स' किताब के अनुसार, राखी बंधवाने के बाद संजय ने अपनी बहनों को जेल में मेहनत-मजदूरी करके कमाए हुए ₹2 के कूपन दिए और कहा, "मेरे पास फिलहाल यही है।" यह तोहफा देखकर तीनों की आंखें नम हो गईं।