जब मनमोहन सिंह ने कहा- मैं जान दे दूंगा; पूर्व CEC कुरैशी ने साझा किया पुराना वाकया
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने अपनी पुस्तक 'इंडिया एंड आई' में एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि साल 2012 में जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह जताया, तो वह काफी आहत हुए थे। इस बात की जानकारी मिलने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें अपने आवास पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया। वहां भावुक होते हुए मनमोहन सिंह ने उनसे कहा, "अगर आपकी ऐसी सोच है... तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।"