जब 'दिल चाहता है' की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना ने आमिर खान को मारे थे 17 थप्पड़
फिल्म 'दिल चाहता है' के एक दृश्य को फिल्माने के लिए अक्षय खन्ना ने आमिर खान को 17 बार थप्पड़ जड़े थे। निर्देशक फरहान अख्तर ने इस वाकये को याद करते हुए कहा, "मैंने अक्षय को निर्देश दिया था कि आमिर को पता है कि अंत में थप्पड़ पड़ना है, इसलिए तुम संवाद बोलते हुए ही थप्पड़ मार देना ताकि उनके चेहरे पर स्वाभाविक प्रतिक्रिया आ सके।" फरहान ने आगे बताया कि इस बात के बावजूद आमिर बार-बार थप्पड़ खाने के लिए तैयार हो गए थे।