जन्माष्टमी पर भोग बनाती कंगना रनौत को देख यूजर्स ने लिए मजे, बोले- गैस तो ऑन कर लो
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जन्माष्टमी के मौके पर भोग तैयार करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने गौर किया कि गैस बंद है, जिस पर उन्होंने कमेंट किया, 'गैस तो जला लो।' इस पर कंगना ने सफाई देते हुए कहा कि यह साधारण हलवा नहीं बल्कि भोग है, जिसे बनाने के लिए पहले अलग-अलग चीजें तैयार की जाती हैं और बाद में उन्हें एक साथ मिलाया जाता है।