जन्माष्टमी के मौके पर ही क्यों होती है बांके बिहारी मंदिर में साल की इकलौती मंगला आरती?
वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में साल में केवल एक बार जन्माष्टमी के दिन ही मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, बांके बिहारी हर रात निधिवन जाकर राधा रानी और अपनी सखियों के संग रास लीला करते हैं। ऐसी धारणा है कि पूरी रात रास रचाने की वजह से वे काफी थक जाते हैं, इसलिए सुबह जल्दी मंगला आरती करने से उनकी नींद में खलल पड़ेगा।