जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने का वीडियो वायरल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हटाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। फुटेज में सोनम को सफेद कपड़े की ओट में ले जाते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें वहां से हटाया गया है।