जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा सचिव के पद पर हुआ बदलाव
सरकार ने सोमवार को एक पुराने आदेश में बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार के स्थान पर 1993 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी को उच्च शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले, 23 जुलाई को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच विनीत जोशी को हटाकर गंगवार को इस पद पर नियुक्त किया गया था।