जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइंस
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवालों के बाद अब पुलिसकर्मियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ बहस में न उलझें और न ही उनके सवालों या भावनात्मक बातों का जवाब दें। इस एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, "आपका गुस्से वाला चेहरा ही उनका कंटेंट है... वे आपसे लड़ नहीं रहे हैं।"