जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला किया, कपिल मिश्रा के फोन के बाद रिहाई मिली: आरोपी
स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली एक लड़की के पिता को बुरी तरह घायल कर दिया था। उसने बताया, "इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा बनती है... उनके सिर पर 60 टांके आए थे... हम तो जेल तक नहीं गए... लोग कहते हैं कि कपिल मिश्रा का फोन आया था... जिसके बाद हमें छोड़ दिया गया।"