जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन: जानिए प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नियमों के प्रति भी अपना विरोध जताया। भीड़ ने 'आरक्षण गरीब को मिले जाति को नहीं' और 'आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए' जैसे नारे लगाए। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान में अनुमति दी थी।