छिंदवाड़ा: CM मोहन यादव ने की सख्त कार्रवाई, CMHO समेत तीन अधिकारी सस्पेंड
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के दौरान मिली शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया है। काम में कोताही बरतने के आरोप में CMHO डॉ. नरेश गोनाडे, परासिया की तहसीलदार सुनैयना ब्रम्हे और पटवारी सिद्धांत साहू को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य अधिकारियों की वेतनवृद्धि पर भी रोक लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनता की समस्याओं को सुलझाने में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।